सीआईडी अधिकारियों के मुताबिक, नामांकन और टेंडर में हुई गड़बड़ियों को लेकर यह जांच की जा रही है. यह कार्रवाई पिछले वर्ष (सत्र) में हुए एडमिशन से जुड़ी गंभीर गड़बड़ियों और शिकायतों को लेकर की जा रही है.
मिली जानकारी के अनुसार, पिछले शैक्षणिक सत्र में रिम्स में हुए कुछ एडमिशन को लेकर गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं. इन शिकायतों में नियमों को ताक पर रखकर अयोग्य छात्रों को दाखिला देने के आरोप हैं. शुरुआती जांच में मामले को गंभीर पाते हुए राज्य सरकार के निर्देश पर सीआईडी ने इसका जिम्मा संभाला और आज यह बड़ी कार्रवाई की.
स्वास्थ मंत्री ने दी जानकारी
मामले को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बताया कि एडमिशन के लिए हुई काउंसलिंग में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी. मंत्री के अनुसार, उन्हें यह जानकारी मिली थी कि काउंसलिंग के दौरान फर्जी कागजात जमा किए गए थे. जिसके बाद उन्होंने इसके लिए सभी मेडिकल कालेजों की जांच की सिफारिश की थी.

0 Comments