चौपारण (हजारीबाग) पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बरही अनुमंडल पुलिस ने चौपारण थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 18 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस दौरान होटल संचालक और कर्मचारी मौके से फरार हो गए।
पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली कि चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध अंग्रेजी शराब का भंडारण कर बिहार भेजा जाना है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के नेतृत्व में पुलिस अवर निरिक्षक पंकज कुमार, थाना प्रभारी चौपारण के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर परसातरी स्थित मुखिया जी होटल को घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही होटल संचालक और कर्मी होटल के पीछे से फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
होटल की तलाशी के दौरान पुलिस ने कुल 18 पेटी में 384 पीस अवैध अंग्रेजी शराब और बियर बरामद की।
होटल में तलाशी के क्रम में पुलिस ने अवैध रूप से रखे गए शराब की भारी खेप में गॉड फादर कम्पनी का कैन बियर 6 पेटी, 144 पीस, किंग फिसर कम्पनी का कैन बियर 7 पेटी, 168 पीस कार्लसबर्ग कम्पनी का कैन बियर 1 पेटी, 24 पीस 8 पीएम कम्पनी का व्हिस्की 1 पेटी, 12 पीस रॉयल ग्रीन कम्पनी का व्हिस्की 3 पेटी, 36 पीस बरामद किया गया।
इस छापेमारी की कार्रवाई में पु.अ.नि. पंकज कुमार चौपारण थाना प्रभारी, पु.अ.नि. सुविन्द्र राम, पु.अ.नि. श्रवण कुमार पासवान, स.अ.नि बादल कुमार महतो और चौपारण थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
पुलिस ने जब्त शराब को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार होटल संचालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

0 Comments