Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अंधेरे से उजाले तक: सांसद प्रतिनिधि और मंडल पदाधिकारियों ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन



 कृष्णा कुमार कुशवाहा

चौपारण (हजारीबाग):  प्रखंड के बेला पंचायत अंतर्गत ग्राम टांडीह में पिछले 15 दिनों से चले आ रहे अंधेरे का अंत हो गया है। ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण गांव अंधकार में डूबा हुआ था।

मामले की जानकारी सांसद मनीष जायसवाल एवं विधायक मनोज कुमार यादव को मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई। सांसद-विधायक के प्रयासों से तुरंत नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया।

संयुक्त रूप से हुआ उद्घाटन  

आज नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन बरही विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, चौपारण पश्चिमी मंडल के महामंत्री गुलाब रजक एवं मंडल मंत्री बिनोद कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

ग्रामीणों ने जताया आभार  

नया ट्रांसफार्मर लगने और बिजली बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने सांसद और विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन दोनों नेताओं के प्रयासों से ही हर कार्य समय पर पूरे हो रहे हैं।

लोगों ने सांसद के विचार, व्यवहार और जनसेवा को खूब सराहा। वहीं विधायक की सक्रियता की भी प्रशंसा की। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक जी हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति देते हैं और योजनाओं का क्रियान्वयन उनका प्रतिदिन का रूटीन है।

मौके पर ये रहे मौजूद उद्घाटन के अवसर पर सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, मंडल महामंत्री गुलाब रजक, मंडल मंत्री बिनोद कुमार गुप्ता के अलावा अरविंद कुमार सिंह, नवीन सिंह, अनिल सिंह, सुबोध सिंह, रंजन सिंह, सुशील सिंह, सुभाष सिंह, विनय सिंह, नीरज कुमार सिंह, सम्भल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments