अम्बाडीह में पहली बार पहुंची बिजली, आदिवासी टोला में जश्न का माहौल
कृष्णा कुमार कुशवाहा
चौपारण(हजारीबाग) : जो काम 50 साल में नहीं हुआ, वो 5 मिनट में हो गया। बरही विधायक मनोज कुमार यादव की पहल पर चौपारण प्रखंड के करमा पंचायत स्थित असनानपुरवा ग्राम के आदिवासी टोला अम्बाडीह में आखिरकार बिजली पहुंच ही गई।दशकों से लालटेन और ढिबरी की रोशनी में जीवन बिताने वाले इस आदिवासी बहुल गांव में जैसे ही खंभों पर तार लगे और बल्ब जले, पूरे टोले में खुशी की लहर दौड़ गई। बच्चे तालियां बजाने लगे, महिलाओं की आंखें भर आईं। असनानपुरवा के आदिवासी टोला में फीता काटकर विद्युतीकरण का उद्घाटन करते विधायक मनोज कुमार यादव। साथ में गाजे-बाजे के साथ स्वागत करते ग्रामीण।"अब हमारे बच्चे भी रात में पढ़ेंगे" मंगलवार को विधायक मनोज कुमार यादव खुद अम्बाडीह पहुंचे। जैसे ही उन्होंने स्विच ऑन किया, पूरे गांव में "जय हो" के नारे गूंज उठे।
ग्रामीणों ने पारंपरिक आदिवासी नृत्य और ढोल-नगाड़े के साथ विधायक का स्वागत किया।विधायक बोले - "ये सिर्फ बिजली नहीं, सम्मान है"समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा: "गांव को उजाले से जोड़ना मेरा वादा था, आज वो वादा निभा दिया। बिजली सिर्फ रोशनी नहीं देती, ये बच्चों का भविष्य, महिलाओं की सुरक्षा और गांव की तरक्की की पहली सीढ़ी है। क्षेत्र की बाकी समस्याएं भी जल्द दूर होंगी।"ग्रामीणों का दर्द हुआ दूरअब तक यहां शाम 6 बजे के बाद सब काम बंद हो जाता था। पढ़ाई, सिलाई, मोबाइल चार्जिंग सब दिन में ही निपटाना पड़ता था। अब बिजली आने से: बच्चे: रात में भी पढ़ पाएंगे महिलाएं: घर का काम आसानी से होगा। युवा: मोबाइल और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगेमौके पर ये रहे मौजूदविधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, बलिराम मुंडा, महेंद्र मुंडा सहित सैकड़ों ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे। सभी ने विधायक के प्रति आभार जताया।

0 Comments