चौपारण(हजारीबाग) : भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक चुनाव संपन्न हुआ। इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी के हजारीबाग जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने चौपारण पश्चिमी मंडल के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष कुलदीप पांडेय जी की सहमति से मंडल पदाधिकारियों की घोषणा की है। जिसमें केशरी नायक, राजकुमार यादव,जन्मेजय कुमार सिंह और पुष्पा सिंह को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है। वही अशोक कुमार ठाकुर और गुलाब रजक को मंडल का महामंत्री बनाया गया है साथ ही बिनोद कुमार गुप्ता,राजेंद्र दांगी,राजेश राणा और पूर्णिमा देवी को मंत्री बनाया गया है। कोषाध्यक्ष के रूप में घनश्याम नायक को जिम्मेदारी दी गई है, वही खूबलाल साव को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है, कृष्णा कुमार पासवान को मंडल मीडिया प्रभारी बनाकर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पार्टी ने दिया है। पदाधिकारियों की घोषणा होने के बाद हजारीबाग के लोकप्रिय सांसद मनीष जायसवाल ने कहा है कि चौपारण पश्चिमी मंडल में माननीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय जी के नेतृत्व में एक सशक्त समिति बनाई गई है। उन्होंने विश्वास जताया है कि इस समिति के नेतृत्व में भाजपा का संगठन मजबूत होगा,उन्होंने नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है। लोकप्रिय विधायक मनोज कुमार यादव ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा है कि आपके ऊपर पार्टी की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है,सक्रिय लोगों को जिम्मेवारी दी गई है,निश्चित रूप से संगठन मजबूत होगा।बरही विधान सभा सांसद प्रतिनिधि सह अविभाजित चौपारण प्रखंड के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकुंद साव ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा है कि पदाधिकारी बनाने में अध्यक्ष महोदय ने सभी क्षेत्रों और सभी समुदाय के लोगों को जगह देकर एक मजबूत समिति बनाकर मिशाल कायम किया है।
सभी पार्टी के सक्रिय सदस्यों को स्थान दिया गया है,निश्चित रूप से संगठन मजबूती से कार्य करेगा,बधाई देने वालों में अन्य लोगों के अलावे निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा,पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत सिंह,विधान सभा सह सांसद प्रतिनिधि रामस्वरूप पासवान, रंजित चंद्रवंशी, मणिलाल यादव,जिला परिषद प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता,नव नियुक्त धनबाद मंडल रेलवे के सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव,विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव,रमेश ठाकुर,नारायण यादव,लक्ष्मण यादव,हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि अजय साव,कोडरमा जिला सांसद प्रतिनिधि बंटी मोदी,मंडल सांसद प्रतिनिधि क्रमशः मोतीलाल चौधरी,भगवान केशरी,अजय मेहता,सुखदेव साव,सहदेव यादव, रिशु वर्णवाल, आशीष सिंह,पूर्वी मंडल अध्यक्ष आरती कौशल,मध्य मंडल अध्यक्ष रेवा शंकर साव,सहित कई लोगों ने बढ़ाई दी है,नव नियुक्त पदाधिकारियों ने पदाधिकारी बनाये जाने पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, विधायक मनोज कुमार यादव, जिला अध्यक्ष,विवेकानंद सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत सिंह निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया है और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया है।
.jpeg)
0 Comments