Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ranchi : जगन्नाथपुर रथ मेला को लेकर प्रशासन अलर्ट, ड्रोन-CCTV से निगरानी, ट्रैफिक प्लान और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस



रांचीः ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला के रांची में सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. एडीजी मनोज कौशिक खुद रविवार को मंदिर पहुंचे और मंदिर न्यास समिति के साथ बैठक कर तैयारियों को मुकम्मल किया.

सुरक्षा से लेकर हर पहलू पर रहेगी नजर

रविवार को धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मंदिर परिसर के नीलाद्री हॉल में एडीजी हेडक्वार्टर मनोज कौशिक की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में रथ यात्रा, मेले की सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, चिकित्सा सुविधा और मंदिर समिति की भूमिका सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह समेत पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, मंदिर समिति के सदस्य और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

भारी भीड़ को देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था

बैठक में निर्णय लिया गया कि मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे. पूरे मेला क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी. महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाएगी तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित रखने के लिए आवश्यकतानुसार वन-वे व्यवस्था लागू की जाएगी.

Post a Comment

0 Comments