Hot Posts

6/recent/ticker-posts

JHARKHAND: विधानसभा घेराव मामले में पुलिस की कार्रवाई, 100 नामजद समेत 500 पर मामला दर्ज



रांची. जेपीएससी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प के मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने करीब 100 लोगों को नामजद करते हुए 500 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों पर सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की व मारपीट करने, पथराव और अभद्र व्यवहार के आरोप हैं। पथराव में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात भी पुलिस ने कही है।

वहीं, 8 अगस्त को ABVP झारखंड की ओर से निकाले गए मार्च को लेकर लालपुर थाना में भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार, मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की और पुलिस के काम में बाधा डाली।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री आवास घेराव के दौरान हिरासत में लिए गए भाजपा के करीब 102 नेताओं व कार्यकर्ताओं को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया। फिलहाल उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments