कोलकाता : पर्व क़ो लेकर दुर्गा पूजा एवं छठ पूजा तक पश्चिम बंगाल में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. इस संबंध में जिला प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है. जिलों में बैठक करके पुलिस अधिकारी अलग-अलग पूजा का आयोजन करने वालों को इसकी जानकारी दे रही है. उन्हें बताया जा रहा है कि अगर नियमों का पालन नहीं किया, तो इसके क्या परिणाम हो सकते हैं. कोलकाता के पुलिस कमिश्नर ने बताया है कि राजधानी में दुर्गा पूजा के दौरान 31,000 लोगों को सुरक्षा में तैनात किया जायेगा. इसमें 10,000 कर्मचारी और 21,000 अस्थायी होमगार्ड और एनसीसी कैडेट्स होंगे.
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक समन्वय बैठक की थी. प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय पर जोर नंदा ने आयोजकों को पंडालों में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ते सुनिश्चित करने और बारिश से जुड़ी आकस्मिक स्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया. उन्होंने पूजा स्थलों के आसपास सड़कों की मरम्मत, जल निकासी से जुड़े काम और बुनियादी ढांचे से संबंधित अन्य कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय की आवश्यकता पर भी जोर दिया.
.jpeg)
0 Comments