डेलीखबर 99, संवाददाता
चौपारण : चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस प्रशासन एवं वन विभाग के कर्मियों के सहयोग से यह कार्य संयुक्त रूप से की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर चौपारण के जंगली व दुर्गम इलाकों में यह अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व डीएसपी अजीत कुमार बिमल और थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने किया, जिनकी इस कार्रवाई में अहम भूमिका रही।
टीम ने जंगल के अंदर पहुंचकर चिन्हित स्थानों पर लगी अफीम की फसल को पूरी तरह नष्ट किया। थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई प्रशासन की प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे। अफीम की खेती में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।
वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस और वन विभाग की इस संयुक्त पहल की सराहना की है। संयुक्त अभियान में डीएसपी अजीत कुमार बिमाल, पु० नि० चंद्रशेखर बरही अंचल, सरोज सिंह चौधरी थाना प्रभारी चौपारण, सी सुरिन्द्र राम, एस आई रवि रंजन, एस आई दिव्य प्रकाश, ए एस आई बादल महतो, ए एस आई कमरुद्दीन एवं सशस्त्र बल के साथ वनपाल कुलदीप कुमार एवं वनकर्मी शामिल थे।

0 Comments