बड़कागाव : आडानी कोल परियोजना की जनसुनवाई में उग्र विरोध में हजारीबाग के बड़कागांव में आडानी कोल खनन परियोजना की पर्यावरण जनसुनवाई के दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने उग्र विरोध किया। ग्रामीणों ने नारेबाजी, हंगामा और तोड़फोड़ की, जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनज़र भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि परियोजना से उनकी उपजाऊ कृषि भूमि, जंगल और आजीविका पर खतरा है। महिलाओं ने भी विरोध में सक्रिय भागीदारी निभाई। पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने ग्रामीणों के विरोध के बावजूद जनसुनवाई कराए जाने पर सवाल उठाए।

0 Comments