Hot Posts

6/recent/ticker-posts

CHOUPARAN CRIME : 4 एकड़ में फैले अवैध अफीम की खेती क़ो चौपारण पुलिस एवं वन विभाग द्वारा बड़ी कारवाही


चौपारण : चौपारण थाना क्षेत्र के दैहर पंचायत के मोरनिया एवं बर्दाग के जंगलो में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग चार एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई गुरुवार को दैहर पंचायत अंतर्गत मोरनिया एवं बरदाग जंगल क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल के विभिन्न हिस्सों में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर वन विभाग एवं चौपारण पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। जांच के दौरान चिन्हित स्थानों पर पहुंचकर अफीम की फसल को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मोरनिया जंगल में अफीम की खेती कराने वाले मुख्य तस्कर को 11 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जंगल के अलग-अलग हिस्सों में चल रही अवैध खेती की सटीक जानकारी दी, जिसके आधार पर यह बड़ी कार्रवाई संभव हो सकी। पुलिस इसे चौपारण थाना की महत्वपूर्ण उपलब्धि मान रही है।

अभियान के दौरान घटनास्थल से 10 डिलीवरी पाइप भी बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। अवैध खेती में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान होने के बाद उनके विरुद्ध कांड दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। मामले में अग्रेतर कार्रवाई जारी है।

इस अभियान में एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल, थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, एसआई दिव्य प्रकाश, एएसआई बादल महतो, एएसआई कमरुद्दीन, सशस्त्र बल के जवान तथा वनपाल श्रवण कुमार एवं संटू कुमार शामिल रहे।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दुर्गम क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से अवैध खेती की पहचान कर उसे नष्ट किया जा रहा है। पुलिस ने स्प ष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त अभियान जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments