चौपारण : हजारीबाग जिले के आकांक्षी प्रखंड चौपारण के मुख्यालय स्थित सभागार भवन में, नीति आयोग अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 के बाल विकास, पोषण एवं वित्तीय साक्षरता के संबंध मे आंगनबाड़ी सेविका एवं जेएसएलपीएस फील्ड कर्मी को प्रशिक्षण दिया गया।
संपूर्णता अभियान 2.0 के मुख्य सूचकांक पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी सेविका को बच्चों एवं महिलाओं को नियमित पूरक पोषण आहार वितरण,गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन, उन्हें सुरक्षित मातृत्व, प्रसव पूर्व जांचें, संतुलित आहार,पौष्टिक भोजन, उचित देखभाल और सुरक्षित प्रसव के बारे में जानकारी दी गयी और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता,आंगनबाड़ी केंद्र मे बच्चों के नियमित मापन दक्षता एवं कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की नियमित निगरानी एवं उन्हें पूरक पोषण आहार वितरण एवं अति कुपोषित बच्चों को पहचान कर एमटीसी भेजना आदि की जानकारी दी गयी! जिसमे बच्चों को सही से मशीन के ऊपर सही से मापन करना, बच्चों के वजन, ऊंचाई आदि को सही प्रकार से कैसे मापन किया जाता है उसके बारे मे बताया गया, साथ ही बच्चों को नियमित निगरानी किया जाएगा इसका निर्देश दिया गया।
1000 दिवस के महत्व जो कि गर्भावस्था से लेकर बच्चों के जन्म के 2 वर्षो की आयु तक मे बेहतर पोष्टिक आहार,भरण पोषण करना चाहिए इसके बारे मे विस्तृत जानकारी पर्यंवेक्षिका ने दी ! समाज कल्याण के समर कार्यक्रम के जिला क्षेत्रीय प्रबंधक रंजीत कुमार, नीति आयोग एबीफ सुरेश कुमार, टीआरआई फाउंडेशन से प्रेरणा आर्या, प्रखंड के सभी महिला पर्यावेक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण दिया एवं आ रही समस्याओं का समाधान किया।
सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत आज प्रखंड सभागार मे वित्तीय साक्षरता के अंतर्गत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना एवं ऑनलाइन पेमेंट सुरक्षा के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी! जिला से वित्तीय साक्षरता सलाहकार उमा शंकर मिश्रा, एयरटेल पैमेंट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश कुमार, रोहित कुमार, प्रखंड के प्रशिक्षक ओम कुमार ने विस्तृत जानकारी दी, साथ ही डिजिटल फ़्रॉड के बारे मे जानकारी दी गयी एवं पैमेंट को सुरक्षित करने के उपाय के बारे मे बताया गया!
प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर ने बताया की नीति आयोग के निर्धारित सम्पूर्णता अभियान 2.0 के सूचकांको को प्रगति देने के लिए आज प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया हैं! आने वाले सप्ताह मे प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को पंचायत स्तर पर भी प्रशिक्षण दिया जायेगा, साथ ही जेएसएलपीएस कर्मी एवं फील्ड केडर के द्वारा वित्तीय साक्षरता के बारे मे प्रशिक्षण दिया जायेगा!
हजारीबाग उपायुक्त महोदय श्री शशि प्रकाश सिंह सर के निर्देशानुसार, आकांक्षी प्रखंड के नोडल श्री आनन्द शर्मा (IAS) सर (प्रशिक्षु )के मार्गदर्शन मे, प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर सर के नेतृत्व में आज के कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों, महिलाओ को स्वास्थ्य ओर पोषण के प्रति जागरूकता प्रदान करने एवं वित्तीय साक्षरता के बारे मे जागरूक करना का प्रयास किया गया।
आज के कार्यक्रम मे प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर, जिला से वित्तीय साक्षरता सलाहकार उमा शंकर मिश्रा,समाज कल्याण के समर कार्यक्रम के क्षेत्रीय प्रबंधक रंजीत कुमार, नीति आयोग एबीफ सुरेश कुमार, टीआरआई फाउंडेशन से प्रेरणा आर्या, प्रखंड के महिला पर्यवेक्षिका कुसुम कुमारी, निभा कुमारी, रश्मि कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, जेएसएलपीएस बीपीएम नीरज कुमार, एयरटेल पैमेंट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश कुमार, रोहित कुमार, सीएफएल ओम कुमार, संजना कुमारी, सीसी, आंगनबाड़ी सेविका अनीता देवी, मीरा गुप्ता, सीता देवी, जेंडर सीआरपी, सेतु दीदी, बीसी सखी आदि आज के प्रशिक्षण मे भाग लिए!



0 Comments