Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Bengal assembly election 2026: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी, असम, केरलम, में मतगणना जारी

 


पश्चिम बंगाल, असम, केरलम, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। मतगणना के रूझानों से भविष्‍य की राजनीति की दिशा तय होने के संकेत मिल रहे हैं। रूझानों के अनुसार पश्चिम बंगाल में पिछले 15 साल से सत्‍ता पर आसीन सुश्री ममता बनर्जी की तृणमूल सरकार का जाना तय नजर आ रहा है।

विधानसभा की 293 सीटों में से 292 के रूझान मिल गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने निर्णायक बढत बना ली है और वह 193 सीटों पर आगे चल रही है। तृणमूल कांग्रेस 95 सीटों पर आगे चल रही है। मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट पर आगे हैं जबकि भाजपा के वरिष्‍ठ नेता शुभेन्‍दु अधिकारी नंदीग्राम से आगे हैं। 

पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटों में से 293 के रूझान मिल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने काफी बढ़त बना ली है, जो 193 सीटों पर आगे है।

तृणमूल कांग्रेस गठबंधन – 95, ए.जे.यू.पी. – 2, ए.आई.एस.एफ – 2, कांग्रेस – 1 और मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी – एक सीट पर आगे है। राज्‍य की फलता सीट पर दोबारा चुनाव कराने का फैसला किया गया है। यहां 21 मई को मतदान होगा।

असम में विधानसभा की 126 सीटों में से 2 के परिणाम मिले हैं। मजबत सीट बोडोलैंड पीपुल्‍स फ्रंट के चरण बोरो ने जीती। धेमाजी सीट से सत्‍तारूढ़ भाजपा के डॉ. रनोज पेगु विजयी रहे। भाजपा – 78, कांग्रेस – 24,बोडोलैंड पीपुल्‍स फ्रंट – 9, असम गण परिषद – 8, एआईयूडीएफ – 2 और अन्‍य – 3 सीट पर आगे हैं।

तमिलनाडु में विधानसभा की सभी 234 सीटों के रूझान मिल गए हैं।

अभिनेता विजय जोसेफ की पार्टी टीवीके ने सभी को चौंकाते हुए 112 सीटों पर बढ़त बना ली है। ए.आई.ए.डी.एम.के. – 58, डीएमके – 47, पीएमके -5, कांग्रेस – 4, सीपीआई – 2, भाजपा – 1 और अन्‍य 4 सीट पर आगे हैं।

पुद्दुचेरी में विधानसभा की 30 में से 13 सीटों के परिणाम मिल गए हैं। 8 सीट ए.आई.एन.आर.सी., एक भारतीय जनता पार्टी, एक कांग्रेस, एक ऑल इंडिया अन्‍ना डीएमके, एक डीएमके और एक सीट अन्‍य ने जीती।ए.आई.एन.आर.सी. 1 सीट, भाजपा एक और अन्‍य 2 सीट पर आगे है।

Post a Comment

0 Comments