Hot Posts

6/recent/ticker-posts

करमा पंचायत केमुखिया ने स्कूली बच्चों के बीच वितरित किया पोशाक


कृष्ण कुमार

चौपारण (हजारीबाग): करमा पंचायत के मध्य विद्यालय, करमा में विद्यार्थियों के बीच ड्रेस, बैग, स्वेटर, जूता सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत की मुखिया श्रीमती ने किया। इस अवसर पर मुखिया श्रीमती ने कहा कि बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने से उनमें पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ता है और अभिभावकों को भी राहत मिलती है। उन्होंने बच्चों से नियमित रूप से विद्यालय आने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की।विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र दास ने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ बच्चों तक पहुंचाने का उद्देश्य शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाना है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। मौके पर विद्यालय अध्यक्ष नरेश भुईंया, विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य नरेश ठाकुर, मिथिलेश ठाकुर, गौरा देवी सहित कई ग्रामीण एवं अभिभावक उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments