Hot Posts

6/recent/ticker-posts

महंत फलाहारी बाबा के चौथे बैकुंठ उत्सव में उमड़ी श्रद्धा

 



प्रतिमा का जलाभिषेक, अखंड रामचरितमानस पाठ आरंभ, मंदिरों में हुई विशेष आरती


चौपारण, हजारीबाग : बिगहा स्थित हनुमंत सेवा संस्थान परिसर में महंत फलाहारी बाबा के चौथे बैकुंठ उत्सव के अवसर पर दो दिवसीय विशेष धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ शुरू हो गया। उत्सव के पहले दिन वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच बाबा की प्रतिमा का विधिवत अभिषेक किया गया।

आचार्य बालमुकुंद पांडे के नेतृत्व में आयोजित अभिषेक कार्यक्रम में विभिन्न नदियों के जल, दूध, दही, मधु, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्रियों से जलाभिषेक किया गया। इसके साथ ही चौबीस घंटे का अखंड रामचरितमानस पाठ भी आरंभ हुआ। पूजन कार्यक्रम में बसंत मोहन पांडेय, छोटे लाल पांडेय, शुभम पांडेय, उज्ज्वल पांडेय एवं पवन पांडेय ने वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

उत्सव के दौरान हनुमंत मंदिर, शिव मंदिर, गढ़काली मंदिर तथा गढ़वाल बाबा मंदिर समेत परिसर के सभी मंदिरों में विशेष आरती एवं भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में बाबा के भक्तों और श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लेकर बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।

संस्थान के अध्यक्ष आनंद चंद्रवंशी एवं सचिव कुमार राहुल ने बताया कि फलाहारी बाबा की महिमा और आध्यात्मिक शक्ति जगविदित है। उनका पूरा जीवन त्याग, तपस्या, सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने बताया कि 22 मई को हवन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

आयोजन की सफलता को लेकर आनंद चंद्रवंशी, कुमार राहुल, मनीष सिन्हा, संजय सिंह, रामचंद्र सिंह, बलराम यादव, नीरज चंद्रवंशी, सिवेश सिंह, अरुण कुमार, बिनोद सिंह, सियाराम केशरी, प्रकाश साहु, सिटन साहु, प्रेम चंद्रवंशी, संजय चंद्रवंशी, छोटू चंद्रवंशी, पवन सिंह, सुभाष गुप्ता, शिवनंदन केशरी, दीपक केशरी, पंकज कुमार, संतोष अग्रवाल, भोला प्रजापति, रंजीत सिंह, नरेश प्रजापति, पंकज सिंह, कामदेव प्रजापति, राहुल केसरी, अंकित केसरी, प्रवीण केसरी, अशोक सिंह, सुबोध सिंह, टोनी सिंह, मिथुन शर्मा, वीरेंद्र सिंह, रामलखन सिंह, सुरेश पांडेय, शिवपूजन सिंह, विक्रम चंद्रवंशी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments