Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हज़ारीबाग के चौपारण थाना में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न

अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की नजर

कृष्ण कुमार कुशवाहा

चौपारण(हजारीबाग): बकरीद पर्व को लेकर चौपारण प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पर्व के दौरान शांति व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर रविवार को चौपारण थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी संजय यादव ने की, जबकि संचालन थाना प्रभारी पंकज कुमार एवं शंभु नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में बरही इंस्पेक्टर समेत विभिन्न समुदायों के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने विशेष रूप से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक खबरों से सावधान रहने की अपील की। थाना प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।अंचलाधिकारी संजय यादव ने कहा कि चौपारण क्षेत्र हमेशा से भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक रहा है। उन्होंने लोगों से मिलजुल कर शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद मनाने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। 

वहीं बरही इंस्पेक्टर ने कहा कि बकरीद प्रेम, त्याग और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है। ऐसे में सभी समुदायों के लोग आपसी समन्वय और सौहार्द बनाए रखें तथा अफवाहों से दूर रहें। बैठक में सांसद प्रतिनिधि रामस्वरूप पासवान, समाजसेवी नागेन्द्र कुशवाहा, भाजपा नेता विकाश यादव, चैथी मुखिया गुलाबी यादव, जवनपुर मुखिया जानकी यादव, मानगढ़ मुखिया अर्जुन पाण्डेय, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, हेलाल अख्तर, झामुमो नेता बिरेन्द्र राणा, सफाउद्दीन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments