Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बकरीद को लेकर हज़ारीबाग के चौपारण में पुलिस प्रशासन अलर्ट...

डीएसपी राधा प्रेम किशोर व इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने किया फ्लैग मार्च, शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील...

चौपारण: आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को चौपारण पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।डीएसपी राधा प्रेम किशोर, इंस्पेक्टर अनिल कुमार एवं थाना प्रभारी पंकज कुमार ने महाराजगंज, चयकला, बसरिया, केवला सहित विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों,समाजसेवियों और मुस्लिम समुदाय के लोगों से मुलाकात कर आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा।

डीएसपी राधा प्रेम किशोर ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी।उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द कायम रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील की।

फ्लैग मार्च के दौरान कई पुलिस अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments