Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हजारीबाग के चौपारण के ज्ञान कुंज इंटरनेशनल स्कूल में प्रतिभाओं का दिखा अद्भुत संगम....

कृष्णा कुमार दिनकर 

चौपारण : ज्ञान कुंज इंटरनेशनल स्कूल, रानीक मोड़, चौपारण में आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर 2026 के दूसरे दिन विद्यालय परिसर बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और उत्साह से सराबोर नजर आया। विद्यालय में चित्रकला, आर्ट एंड क्राफ्ट एवं संगीत गायन प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया।

आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में सुहानी कुमारी, अनामिका कुमारी, सोनू कुमार, राज जायसवाल, पीयूष कुमार, सानवी कुमारी, चाँदनी कुमारी एवं प्रत्यूषा कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में सिद्धार्थ पांडे, सिद्धार्थ यादव एवं दिव्या कुमारी ने अपनी सुंदर चित्रकारी से लोगों की खूब प्रशंसा बटोरी।

संगीत गायन प्रतियोगिता में रवि कुमार, प्रतीक यादव, सृष्टि कुमारी, वेद प्रकाश, सात्विक कुमार, परिधि कुमारी एवं अनन्या राणा ने मधुर गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को संगीतमय बना दिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। अभिभावकों ने भी विद्यालय द्वारा आयोजित इस रचनात्मक एवं प्रेरणादायक पहल की सराहना की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नन्दकिशोर कुमार ने सभी सफल प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के मानसिक, शारीरिक एवं बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बच्चों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाचार्य ने विद्यालय के सभी शिक्षकों के समर्पण एवं अथक प्रयासों की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षकों की मेहनत ही बच्चों की सफलता का आधार है। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित यह ग्रीष्मकालीन शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments