डेली खबर 99 डेस्क
रांची : भारतीय क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से धूम मचाने वाले युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार बड़ा सम्मान देने जा रही है. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने घोषणा की है कि वैभव को जल्द ही राज्य में सम्मानित किया जाएगा. इसके साथ ही उन्हें झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने वैभव सूर्यवंशी की शानदार बल्लेबाजी और आत्मविश्वास की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि भले ही उनकी टीम मुकाबला नहीं जीत सकी हो, लेकिन वैभव ने करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है.
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की बड़ी घोषणा — युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी होंगे सम्मानित, स्वास्थ्य विभाग के बनेंगे ब्रांड एंबेसडर।
— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) May 30, 2026
क्रिकेट जगत में अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी, अद्भुत प्रतिभा और कम उम्र में ही पूरे देश को प्रभावित करने वाले युवा क्रिकेट सितारे… pic.twitter.com/RebQl2bnbj
उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में बड़े-बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाजों के सामने जिस निडरता और आक्रामक अंदाज से बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता. वैभव की प्रतिभा उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है.डॉ. अंसारी ने कहा कि वैभव ने केवल अपने परिवार या राज्य का ही नहीं, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है. उन्होंने युवा खिलाड़ी को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगी. मंत्री ने कहा कि महज 15 वर्ष की उम्र में वैभव ने जिस साहस, अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया है, वह भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है.
आईपीएल में वैभव ने की विस्फोटक बल्लेबाजी
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में विस्फोटक बल्लेबाजी की है. राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हुए उन्होंने 16 मैचों में 48.50 के एवरेज और 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में एक सेंचुरी और पांच हाफ सेंचुरी लगाईं. हालांकि, उनकी टीम क्वालिफायर 2 में गुजरात टाइटन्स से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई. हालांकि, पूरे टूर्नामेंट में वैभव की बैटिंग की तारीफ हुई.
.png)
0 Comments