बीडीओ नितेश भास्कर की अध्यक्षता में बैठक, सीओ संजय यादव भी रहे मौजूद
कृष्णा कुमार दिनकर | प्रतिनधि चौपारण
चौपारण (हजारीबाग):- चौपारण प्रखंड सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर सुपरवाइजर एवं बीएलओ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) नितेश भास्कर ने की। इस अवसर पर अंचल अधिकारी (सीओ) संजय यादव भी उपस्थित रहे।बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई तथा सुपरवाइजर एवं बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
बीडीओ नितेश भास्कर ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने तथा पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने और अपात्र नामों को हटाने की प्रक्रिया को गंभीरता से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा 2003 मतदाता सूची में जिनका नाम, माता-पिता का नाम शामिल नहीं है, तो घबराने की जरुरत नहीं है। बीएलओ द्वारा ग्यारह तरह की दस्तावेज की सूची मातदाता तक पहुंच जाएगी। और उस दस्तावेज के अनुसार मतदाता का नाम मतदाता सूची से नही हटेगी।
इसे भी पढ़ें : 15 साल के क्रिकेट सितारे वैभव सूर्यवंशी को झारखंड में किया जाएगा सम्मानित, स्वास्थ्य विभाग के बनेंगे ब्रांड एंबेसडर...
सीओ संजय यादव ने भी उपस्थित कर्मियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। बैठक में सभी सुपरवाइजर, बीएलओ एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान SIR कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुझाव एवं निर्देश भी साझा किए गए।
.jpeg)


0 Comments