मनोज और मनीष की जोड़ी मिलकर क्षेत्र में विकास की गति को दोगुना रफ्तार देगी - सांसद
कृष्णा कुमार कुशवाहा
चौपारण : हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने संयुक्त रूप से लगभग दस करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली छः योजनाओं का शिलान्यास किया। विभिन्न गावो में आयोजित कार्यक्रम में पहुँचे सांसद व विधायक व ग्रमीणों ने जोरदार स्वागत किया। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मनोज और मनीष की जोड़ी मिलकर क्षेत्र में विकास की गति को दोगुनी रफ्तार देगी। वहीं विधायक ने कहा कि वे जनता से किए गए अपने चुनावी वादों को पूरा कर रहे है। आपकी लंबित मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास
एनएच-2 कर्बला चौक से केवला होते हुए बेला तक पथ सुदृढ़ीकरण 3 किमी, प्राथमिक विद्यालय चपरीकला में चार अतिरिक्त कमरों का निर्माण, आर.ई.ओ. रोड गोपाल सिंह के घर से चक-बाराडीह होते हुए नगवां तक पथ सुदृढ़ीकरण कार्य 2.5 किमी, रूपीन मुइयांटोली से टांडीह होते हुए पपरो बगीचा तक पथ सुदृढ़ीकरण कार्य 3.5 किमी, पीडब्लूडी रोड हथिया से जामुनचक तक पथ सुदृढ़ीकरण कार्य 2.5 किमी और ग्राम दादपुर में समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला का निर्माण कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 Comments