Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शहीद भगत सिंह उच्च विद्यालय झापा विशुनपुर सामुदायिक भवन निर्माण में कमीशन का मामला पहुंचा हज़ारीबाग़ DC के जनता दरबार में



• चौपारण ब्लॉक में कमीशन का मामला तूल पकड़ा, की जाँच की मांग 

चौपारण : डेलीखबर 99 चौपारण प्रखंड के अंतर्गत ग्राम झापा में शहीद भगत सिंह उच्च विद्यालय झापा-बिसनपुर में विधायक मद 2024-25 से स्वीकृत सामुदायिक भवन निर्माण में कमीशन का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर झापा निवासी महेन्द्र राम उर्फ महेन्द्र पासवान ने हजारीबाग डीसी के 28/04/2026 क़ो जनता दरबार में आवेदन दिया ह

 क्या है आरोप

झापा निवासी महेन्द्र राम उर्फ़ महेन्द्र पासवान के द्वारा जनता दरबार में दिए गए आवेदन में लिखा गया है कि विधायक मद से ग्राम झापा में शहीद भगत सिंह उच्च विद्यालय झापा-बिसनपुर में 4 लाख 99 हजार 900 रूपये की प्राक्कलित राशि से सामुदायिक भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। जिराका अभिकर्ता 15वें वित्त के जेई मुकेश कुमार हैं। कार्य स्थल पर योजना की देखभाल के लिए अभिकर्ता जेई मुकेश कुमार के द्वारा महेन्द्र पासवान को रखा गया। महेंद्रपासवान के देख-रेख में कार्य विधिवत रूप से किया जा रहा था। कार्य प्रगति को देखकर तीन चरण में अब तक कुल 2 लाख 82 हजार रुपए का चेक अभिकर्ता जेई मुकेश कुमार को मिल चुका है। उसमें से जेई मुकेश कुमार द्वारा कार्य कराने के बदले महेन्द्र पासवान को एकाउंट के माध्यम से 2 लाख 20 हजार रुपए भुगतान किया गया है। शेष पैसा 62 हजार रुपए कमीशन के नाम पर रख लिया है। 

इसे भी पढ़ें : चतरा के इटखोरी मे कार एवं बाइक की टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, हज़ारीबाग़ रेफर

इतना ही नहीं जेई मुकेश कुमार पर रजिस्टर में 2 लाख 82 हजार रुपए पर हस्ताक्षर कराने का भी आरोप लगाया गया है,हलांकी महेंद्र पासवान ने हस्ताक्षर नहीं किया है। आवेदन के अनुसार प्रखंड कार्यालय में घोर भ्रष्टाचार की बात कही गई है। महेंद ने बताया कि आवेदन डीसी के अलावे बरही विधायक, हजारीबाग डीडीसी को भी दिया गया है।महेन्द्र पासवान ने बताया की जैई मुकेश कुमार 62 हज़ार रूपये मेरा कमीशन बनता है सो मै काटकर रख लिया हूँ आगे कार्य करना बंद कर दो,बार बार कहे जाने पर जिसके पास जाना है तुम चले जाव,जबकि मै दो लाख 82 हज़ार से ऊपर का काम कर चूका हूँ 

क्या कहते हैं जेई कमीशन की बात को निराधार बताया

अभिकर्ता जेई मुकेश कुमार ने कहा कि महेन्द्र पासवान द्वारा लगाया जा रहा आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस योजना का अभिकर्ता मैं स्वयं हूं उसमें कमीशन की बात कहां से आती है। जेई ने महेन्द्र पासवान द्वारा लगाए गए कमीशन का आरोप को बेवजह मामला बताया।

Post a Comment

0 Comments