इटखोरी (चतरा) : इटखोरी परसौनी चौक के समीप कार एवं बाइक में हुई जोरदार टक्कर में,जिसमें में दो युवाओं की मौत हो गई। मृतक की पहचान चौपारण प्रखंड कर्मा गांव के कांग्रेस नेता रेवाली पासवान का भतीजा अभिषेक कुमार पासवान दूसरा इसी गांव के राजू पासवान के सपुत्र ऋषि कुमार पासवान का नाम शामिल है।
वहीं घायलों में करनी गांव के हिमांशु कुमार एवं पत्थलगड़ा गांव के विकास कुमार का नाम शामिल है। घटना के बाद राहगीरों ने घायलों को इटखोरी अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टर संजीत कुमार द्वारा दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, दोनों घायल युवक को इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई है। आज 9 बजे सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया गया।
इसे भी पढ़ें : शहीद भगत सिंह उच्च विद्यालय झापा विशुनपुर सामुदायिक भवन निर्माण में कमीशन का मामला पहुंचा हज़ारीबाग़ DC के जनता दरबार में


0 Comments