Hot Posts

6/recent/ticker-posts

वर्दी पर सजा नया सितारा: जैप-7 के सुनील यादव आयुधिक निरीक्षक पद पर पदोन्नत

कृष्णा कुमार कुशवाहा 

पदमा : झारखंड सशस्त्र पुलिस-7, पदमा के समादेष्टा कार्यालय में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आयुधिक अवर निरीक्षक (सशस्त्र) से पदोन्नत होकर आयुधिक निरीक्षक (सशस्त्र) बने सुनील कुमार यादव को बैज एवं स्टार लगाकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता जैप-7 के समादेष्टा अविनाश कुमार ने की। उन्होंने नवपदोन्नत निरीक्षक को कंधे पर स्टार लगाए और पदोन्नति की बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्र कुमार दुबे, अमिता लकड़ा समेत जैप-7 के अन्य वरीय पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे। अपने संबोधन में समादेष्टा अविनाश कुमार ने कहा, 'पदोन्नति के साथ जिम्मेदारी और जवाबदेही दोनों बढ़ जाती हैं। कुशल पदाधिकारी वही है जो अनुशासन बनाए रखते हुए कर्तव्य निभाए, राष्ट्रहित और विभागीय प्रतिष्ठा के साथ अपने अधीनस्थों के हितों का भी ध्यान रखे।' उन्होंने सभी अधिकारियों को निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से दायित्व निर्वहन की प्रेरणा दी। समारोह का समापन नवपदोन्नत निरीक्षक सुनील कुमार यादव को शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments