Hot Posts

6/recent/ticker-posts

वशिष्ठ नगर पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा, ब्रेथ एनालाइजर से हुई जांच



तेज रफ्तार और लापरवाह चालकों को दी गई कड़ी चेतावनी

चतरा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वशिष्ठ नगर पुलिस ने शनिवार को देर शाम थाना के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व पुलिस इंस्पेक्टर विपिन कुमार ने किया।अभियान के दौरान हाईवा, ट्रक और अन्य भारी वाहनों को रोककर सघन जांच की गई। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से चालकों की जांच की गई ताकि यह पता चल सके कि कहीं वे शराब पीकर वाहन तो नहीं चला रहे हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वाले कई चालकों को रोका। सभी को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया गया। नियम तोड़ने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई।

इंस्पेक्टर विपिन कुमार ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की  "शराब पीकर गाड़ी बिल्कुल न चलाएं। तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग करना जानलेवा हो सकता है। थोड़ी सी असावधानी बड़ी दुर्घटना का कारण बन जाती है। यातायात नियमों का पालन करके ही हम सड़क हादसों को रोक सकते हैं"।शराब पीकर वाहन चलाने वालों और ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी जाएगी।इसअभियान में वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह सहित थाना के कई पुलिस जवान मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments