चौपारण (हजारीबाग): कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समाजसेवी महेश प्रसाद केशरी के पैर टूटने की सूचना मिलने पर अनुसूचित जाति कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान रविवार को उनके आवास पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने महेश प्रसाद केशरी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। जानकारी के अनुसार महेश प्रसाद केशरी का पैर फिसलने के कारण टूट गया है, जिसके बाद उनका इलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही केदार पासवान उनके आवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर चिकित्सकीय व्यवस्था की जानकारी ली। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सह कॉंग्रेस महासचिव ने कहा कि महेश केशरी लंबे समय से सामाजिक राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के कार्यों में लौटने की कामना की गई। इस अवसर पर ताजपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अभिमन्यु प्रसाद भगत, पंचायत समिति प्रतिनिधि अनिल बर्नवाल, रेवाली पासवान, बैजू गहलोत सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने महेश केशरी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

0 Comments