Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चौपारण के दो प्रमुख ग्रामीण पथों का शिलान्यास, पथ निर्माण से दूरस्थ इलाकों को मिलेगी विकास की नई राह

कृष्णा कुमार कुशवाहा

हजारीबाग(चौपारण): चौपारण प्रखंड के अति पिछड़े एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल हजारीबाग द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएम जन मन) के तहत दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण योजनाओं का शिलान्यास किया गया। 

शिलापट्ट में अंकित विवरण के अनुसार पहली योजना के तहत पैकेज संख्या जेएच-11- पीएम जन मन -एच ए जेड-01 (2025-26) अंतर्गत एलओ-21 दुरागढा पीएमजीएसवाई पथ से ढोढिया तक लगभग 5.134 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। वहीं दूसरी योजना में एलओ-22 चतरा–चौपारण रोड (बीघा बाजार) से बीघा मुंडा टोला तक लगभग 1.180 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई।दोनों योजना करोड़ों रुपये की बताई गई। 

दोनों योजनाओं का शिलान्यास विधायक मनोज कुमार यादव की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख चौपारण पूर्णिमा देवी, जिला परिषद सदस्य राकेश रंजन, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

मौके पर विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि विकास केवल घोषणाओं से नहीं बल्कि जमीन पर उतरने वाले कार्यों से दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का विश्वास काम से जीता जाता है और इन सड़कों के निर्माण से लंबे समय से आवागमन की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से ऐसे गांवों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है जहां अब तक बुनियादी सड़क सुविधा सीमित रही है। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और रोजगार तक पहुंच अधिक आसान होगी।

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य राकेश रंजन, सांसद प्रतिनिधि रामस्वरूप पासवान, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, सह सांसद प्रतिनिधि आशीष सिंह, मुखिया पिंकी देवी, प्रतिनिधि विनोद सिंह, पूर्व मुखिया अरबिंद सिन्हा,रामचंद्र सिंह, राकेश पांडे, सुमन सिंह,भाजपा नेता विकास यादव, सियाराम सिंह, सतेंद्र सिंह, अशोक केशरी,पवन सिंह, छोटु यादव, सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments