जनहित के मुद्दों और जन-याचिकाओं पर हुआ गहरा मंथन
Ranchi: दार्जिलिंग के 'चिया ताज कुटीर' में लोकसभा की याचिका संबंधी संसदीय समिति की एक बेहद महत्वपूर्ण और उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में आम जनता से जुड़ी विभिन्न याचिकाओं और जनहित के गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में समिति के सदस्य के रूप में लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य फोकस जनता द्वारा सीधे भेजी गई शिकायतों और मांगों पर त्वरित कार्रवाई करना रहा। सांसद सुखदेव भगत ने बैठक के दौरान चर्चा के मुख्य बिंदुओं को साझा करते हुए स्पष्ट किया कि समिति किन मामलों को प्राथमिकता देती है। उन्होंने बताया कि याचिकाएं आमतौर पर उन मामलों पर विचारणीय होती हैं, जो सीधे तौर पर केंद्र या राज्य सरकार के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।विशेषकर ऐसे मामले, जिनके निवारण के लिए पहले से कोई कानूनी सत्र, अदालत या उचित फोरम उपलब्ध नहीं है, उन्हें समिति बेहद गंभीरता से लेती है। बताया गया कि आम जनता के लिए यह समिति सुरक्षा कवच है। यह संसदीय समिति आम जनता की आवाज को सीधे संसद और मंत्रालयों तक पहुँचाने का काम करती है।
इसका जन-याचिकाओं का परीक्षण, समिति जनता द्वारा सीधे भेजी गई शिकायतों, विधेयकों और सामान्य जनहित के मामलों का बारीकी से परीक्षण करती है। समिति को यह अधिकार है कि वह संबंधित मंत्रालयों और विभागों से पूरी जानकारी, साक्ष्य और रिपोर्ट मांग सके। साथ ही साक्ष्यों और उचित प्रक्रियाओं को समझने के बाद, समिति मंत्रालयों को निर्देश देकर जनता की समस्याओं का स्थायी समाधान कराती है। इस बैठक से यह साफ संदेश गया है कि शासन और जनता के बीच की दूरी को कम करने के लिए संसदीय समितियां धरातल पर उतरकर काम कर रही हैं, ताकि हर नागरिक की समस्या का सही मंच पर निवारण हो सके। बैठक में बहुत सारे सदस्य एवं विभागीय स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी की उपस्थित थे


0 Comments