कृष्णा कुमार कुशवाहा
चौपारण: दनुआ घाटी के समीप हुई ख़तरनाक सड़क दुघर्टना में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे में चालक एवं उपचालक को चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी अस्पताल चौपारण भेजा गया है।
घायल चालक तालीम खान, पिता सफीक अहमद, उपचालक मो कैफ पिता सफीक अहमद फिरोजाबाद, उत्तरप्रदेश का निवासी है।उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब तीन बजे हुई है, पटना जाने के क्रम में घटना घटी है। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित बच गए।
स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। बताया जा रहा है कि दनुआ घाटी क्षेत्र में घुमावदार सड़क और तेज रफ्तार के कारण अक्सर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। घटना के बाद कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घाटी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के अतिरिक्त उपाय करने तथा वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

0 Comments