Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मानगढ़ के ठुठी में हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू, भव्य जलयात्रा निकाली गई

चौपारण प्रखंड के मानगढ़ पंचायत में कलश यात्रा के साथ हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ शुभारंभ

चौपारण (हजारीबाग): चौपारण प्रखंड के मानगढ़ पंचायत अंतर्गत दक्ष प्रजापत नगर (नावापर) मानगढ़ ठुठी में आयोजित हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को भव्य जलयात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे, जय श्रीराम, जय जय श्री राम और बजरंगबली के जयकारों के साथ जलयात्रा निकाली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव ने श्रद्धालु महिलाओं को कलश प्रदान कर जलयात्रा का शुभारंभ किया। जलयात्रा में बड़ी संख्या में बच्चे,महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया और यज्ञ स्थल तक पवित्र जल पहुंचाया। पूरे मार्ग में धार्मिक गीतों और भजनों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। उन्होंने हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के सफल आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों और ग्रामीणों को शुभकामनाएं दीं।

यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना, प्रवचन एवं भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मानगढ़ पंचायत के मुखिया अर्जुन पाण्डेय ने कहा धर्म पर ही टिकी हुई है दुनिया, सनातन धर्म हमारी विरासत है, मंदिरों का अनुष्ठान करना हमारा परम कर्तव्य है। प्रभु श्री राम का नाम लेना सौभाग्य की बात है। पंचायत समिति सदस्य जनार्दन सिंह ने कहा यज्ञ के साथ,हवन,मंत्रोच्चारण होने से वातावरण शुद्ध होती है और क्षेत्र में भक्तिभाव का माहौल बना हुआ रहता है।

मौके पर प्रवचन कर्ता शत्रुघ्न पाण्डेय,मुख्य पुजारी टेकनारायण प्रजापति, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव, मुखिया अर्जुन पाण्डेय, पंचायत समिति सदस्य जनार्दन सिंह,अमीन रामचन्द्र राणा, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप चन्द्रवंशी, पूर्व मुखिया प्रत्याशी देवेंद्र सिंह, केदार प्रजापति, अजीत कुमार, बालेश्वर प्रजापति,बाबुलाल प्रजापति, नंदकिशोर प्रजापति, कृष्णा प्रजापति, गोपाल प्रजापति, सीताराम प्रजापति,जितन प्रजापति,अजय सिंह,परसुराम सिंह,संदीप सिंह, अभिषेक कुमार, अनिल प्रजापति, इंद्रदेव प्रजापति समेत भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति हुई।

Post a Comment

0 Comments