Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मेरा गाँव मेरा गौरव’ के तहत कोयली में किसान जागरूकता कार्यक्रम, वैज्ञानिकों ने बताए मिट्टी जांच के फायदे

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विजय बहादुर चौहान के नेतृत्व में मिट्टी जांच और जैविक खाद पर जोर। निदेशक डॉ. सी.एच. श्रीनिवास राव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ कार्यक्रम

कृष्णा कुमार कुशवाहा

चौपारण: प्रखंड के कोयली गाँव में दिनांक 04 जून 2026: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के तत्वावधान में “मेरा गाँव मेरा गौरव” प्रोग्राम के अंतर्गत संतुलित उर्वरक उपयोग एवं खेत बचाओ अभियान के तहत मानगढ़ कोयली में किसानों के लिए खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन निदेशक डॉ. सी.एच. श्रीनिवास राव के मार्गदर्शन तथा परिसर प्रभारी डॉ. एस.के. महंता के संरक्षण में संपन्न हुआ।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ विजय बहादुर सिंह चौहान के नेतृत्व में किया गया है। कार्यक्रम के दौरान किसानों को खेत बचाओ अभियान, पोटाश उर्वरक का संतुलित उपयोग,संतुलित उर्वरकों के सही उपयोग,जैविक उर्वरकों की उपयोगिता, मृदा स्वास्थ्य जाँच, प्राकृतिक खेती तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों ने किसानों को मिट्टी जांच के आधार पर उर्वरकों के प्रयोग की सलाह दी तथा फसल उत्पादन बढ़ाने के प्रभावी उपाय बताए गये। कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिकगण डॉ विजय बहादुर सिंह चौहान,डॉ अनिमा महतो, डॉ काशीनाथ तेली, तकनीशियन अरुण रजक के सहयोग से किसानों को खेत बचाओ अभियान,आधुनिक कृषि, जैविक उर्वरक के महत्व, प्राकृतिक खेती एवं संतुलित खाद के उपयोग के बारे में जानकारी दी। 

किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के इस पहल की सराहना की एवं सीएससी चौपारण एफपीओ निदेशक दीपक कुमार एवं कैलाश साव ने ICAR से आए हुए पदाधिकारीगण का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उक्त एफपीओ निदेशक दीपक कुमार, कैलाश साव, समाजसेवी धीरज प्रजापति, विलेज कोऑर्डिनेटर पिंटू कुमार गुप्ता ,जितेंद्र प्रजापति की अहम भूमिका रही। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं किसानों की उपस्थिति उर्मिला देवी, कुंती देवी ,संतोष प्रजापति, बसंत प्रजापति, श्रीराम कुशवाहा, पूनम देवी, सुरेश प्रजापति, बिरजू प्रजापति इत्यादि किसानों ने भागीदारी निभाई।

Post a Comment

0 Comments