सैकड़ों किमी दूर भी नजर हमारी, वर्दी का वादा, वापसी का भरोसा
हज़ारीबाग : बरही थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक माह से लापता व्यक्ति को श्रीनगर, कश्मीर से सकुशल बरामद कर लिया है. पीड़ित सहदेव यादव, पिता जगदीश यादव, कोल्हुआ कला के निवासी हैं. इनकी गुमशुदगी का सनहा 31.05.2026 को बरही थाना में दर्ज किया गया था. सनहा दर्ज होने के बाद बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार की टीम लगातार खोजबीन कर रही थी. तकनीकी अनुसंधान और सूचना के आधार पर टीम श्रीनगर पहुंची और वहां से सहदेव यादव को बरामद कर लिया. पुलिस ने बरामद व्यक्ति को परिजनों के हवाले कर दिया है. फिलहाल लापता होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. बरही पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है.

0 Comments