Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस बीएलए का एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न, एसआईआर को लेकर दिए गए अहम दिशा-निर्देश


बूथ स्तर पर मतदाता सूची दुरुस्त करने पर जोर, चौपारण में जुटे कांग्रेस पदाधिकारी व बीएलए

कृष्णा कुमार कुशवाहा 

चौपारण (हजारीबाग) : प्रखंड अंतर्गत चैथी पंचायत भवन में कांग्रेस पार्टी के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) का एक दिवसीय कार्यशाला मुखिया सह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र यादव उर्फ गुलाबी यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी महासचिव सह हजारीबाग जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद और बरही विधान सभा प्रभारी मनीषा टोप्पो उपस्थित रहे। इस दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों के सुधार तथा मृत मतदाताओं का नाम सूची से हटाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजीव रंजन प्रसाद ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए पार्टी के सिद्धांतों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बीएलए लोकतांत्रिक प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी सक्रिय भूमिका से मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं त्रुटिरहित बनाया जा सकता है। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर लोगों के बीच जाकर जागरूकता फैलाने तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बैजू गहलौत ने किया। मौके पर हजारीबाग जिला कांग्रेस ओबीसी के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता समेत कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी, बीएलए एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर भी गहन विचार-विमर्श किया गया।



Post a Comment

0 Comments