कृष्णा कुमार कुशवाहा
चौपारण : प्रखंड अंतर्गत पंचायत बरहमोरिया के ग्राम हथिया में बिछवा तालाब गहरीकरण कार्य में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। घटिया निर्माण और प्राक्कलन (एस्टीमेट) के अनुसार काम नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने तालाब खुदाई का काम पूरी तरह से अनिश्चितकाल के लिए ठप अर्थात बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
ग्रामीणों ने कहा कि अनियमितता के मुख्य बिंदु तय गहराई से कम खुदाई करना, मानकों की अनदेखी कर मिट्टी निकालना, निर्माण स्थल पर सूचनापट्ट यानी बोर्ड (योजना की कुल राशि) या प्राक्कलन नहीं लगाना, संवेदक द्वारा मनमाने तरीके से काम कराना हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब गहरीकरण में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। ठेकेदार द्वारा योजना की राशि बिना लिखे बोर्ड लगाकर ही खानापूर्ति की जा रही है। शिकायत के बावजूद कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा था, जिसके कारण ग्रामीणों को मजबूरन काम रोकना पड़ा।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक काम किसी भी हालत में शुरू नहीं होने दिया जाएगा। मौके पर सुरेश यादव, कुलदीप पासवान, बलदेव रवानि, रामचन्द्र राम, कुलेश्वर रवानि, आशीष कुमार यादव, ललन राणा, रामकृपाल रवानि, दलीप राम, चिंतामन राम, लखन साव, रविन्द्र रवानि, संतोषी रवानि, कुलेश्वर रविदास, दिनेश रवानि, लीलाधारी रविदास, भीम भुइयां, रोहित पासवान, दिलचंद भुईयां, आशीष साव, अंगद यादव, रविरंजन यादव, पिंटू रवानि, ओमकार रवानि, संजय भुइयां, दीपक भुइयां, अमित पासवान, बिक्की रवानि, चंदन यादव, राहुल चंद्रवंशी, लवकुमार राणा, इंद्रदेव साव सहित अन्य ग्रामीण लोग मौजूद थे।

0 Comments