Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बरही-गया रोड पर फिर हादसा: गड्ढों ने पलटाई पाइप लदी ट्रेलर, किसकी जिम्मेदारी?

 कृष्णा कुमार कुशवाहा 

बरहीबरही-गया रोड स्थित ओवरब्रिज के समीप अहले सुबह पाइप लदा ट्रेलर पलटने से यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेलर संख्या एनएल01क्यू 2721 बरही से बिहार की ओर जा रही थी। इसी क्रम में गया रोड स्थित ओवरब्रिज के नजदीक खराब सड़क के कारण पलट गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। चालक को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे के बाद सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह से प्रभावित हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरही-गया रोड स्थित ओवरब्रिज के नजदीक सड़क बराबर नहीं है, साथ ही सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे भी बन गए हैं। जो ऐसे हादसों की प्रमुख वजह बन रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में यातायात प्रबंधन को और बेहतर बनाने तथा सड़क सुरक्षा संबंधी उपायों को मजबूत करने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments