DC के निर्देश पर SDO-CO-BDO ने किया औचक निरीक्षण, मुखिया संघ बोला- मरीजों के हित में बदलो नेतृत्व
कृष्णा कुमार कुशवाहा
चौपारण हजारीबाग : चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को उपायुक्त के निर्देश पर एसडीओ जोहन टुडू, सीओ संजय यादव एवं बीडीओ नितेश भास्कर ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. डी.एन. ठाकुर अस्पताल से अनुपस्थित मिले। अधिकारियों ने ओपीडी, दवा वितरण केंद्र, साफ-सफाई व मरीजों की सुविधाओं का जायजा लिया। मरीजों ने चिकित्सकीय सेवाओं और प्रशासनिक व्यवस्था पर खुलकर शिकायतें रखीं।
जनप्रतिनिधि भड़के: मुखिया संघ अध्यक्ष वीरेंद्र रजक ने कहा कि व्यवस्था सुधार की मांग कई बार उठी, पर नतीजा शून्य। मुखिया प्रतिनिधि विनोद सिंह ने जवाबदेही तय करने और अभिमन्यु भगत ने शिकायतों पर गंभीर कार्रवाई की मांग की। सभी ने एक स्वर में प्रभारी को हटाने की बात कही। एसडीओ जोहन टुडू ने कहा कि निरीक्षण में मिली शिकायतों और सुझावों पर संज्ञान लिया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और उपस्थिति से जुड़े सभी बिंदुओं की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मरीजों को समयबद्ध सेवा देना प्राथमिकता है। डॉ. फरहाना महफूज व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली की जानकारी दी।
औचक निरीक्षण की खबर पूरे प्रखंड में फैल गई। लोगों को उम्मीद है कि कार्रवाई हुई तो हजारों मरीजों को राहत मिलेगी।

0 Comments