कृष्णा कुमार कुशवाहा
चौपारण (हजारीबाग) : प्रखंड के बिगहा में लगने वाला साप्ताहिक महाराजगंज बाजार आगामी 16 जुलाई 2026, गुरुवार को नहीं लगेगा।
प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से यह निर्णय लिया गया है। इसी दिन श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया जाना है। रथ यात्रा प्रबंधन समिति द्वारा भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से बाजार क्षेत्र में दुकानें, ठेले एवं वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
उन्होंने आम नागरिकों एवं दुकानदारों से अपील की है कि प्रशासन के निर्णय का सहयोग करते हुए 16 जुलाई को बाजार क्षेत्र में किसी भी प्रकार का व्यवसायिक कार्य न करें।
रथ यात्रा प्रबंधन समिति के संयोजक अभिषेक सिंह ने बताया कि रथ यात्रा वैशी मोड़ से प्रारंभ होकर चौपारण बाजार होते हुए बिगहा स्थित हनुमान मंदिर, मौसीबाड़ी तक जाएगी।
इस प्रचार अभियान में एसडीओ नितेश भास्कर, थाना प्रभारी पंकज कुमार, रथ यात्रा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह, सचिव राजदेव यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


0 Comments