Hot Posts

6/recent/ticker-posts

उत्क्रमित उच्च विद्यालय दैहर में 42 छात्र छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण


झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से विद्यार्थियों के चेहरे खिले, शिक्षा के प्रति बढ़ा उत्साह

कृष्णा कुमार कुशवाहा 

चौपारण : उत्क्रमित उच्च विद्यालय दैहर में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा आठ के 42 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल वितरण पंचायत के मुखिया ब्रमदेव भुइयाँ एवं समाजसेवी नागेंद्र कुमार के हाथों संपन्न हुआ। साइकिल पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि सरकार की यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करेगी तथा शिक्षा के प्रति उनका उत्साह और बढ़ाएगी।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष संगीता देवी, विद्यालय के प्राचार्य, सभी शिक्षक, ग्रामीण सुरेश कुमार दांगी एवं अशोक पासवान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

Post a Comment

0 Comments