Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चौपारण पंचायत के केबीएसएस उच्च विद्यायलय में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर BLO की अहम बैठक हुई संपन्न

चौपारण : मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षतामंडल अध्यक्ष भाग 2 शारिक अख्तर उर्फ़ भूनु बाबू ने की।

बैठक में जिला कॉंग्रेस सचिव सह प्रभारी चौपारण मंडल भाग 2 बैजू गहलोत मुख्य रूप से उपस्थित थे उन्होंने सभी उपस्थित बीएलओ एवं बीएलए 2 को कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ घर-घर जाकर (डोर-टू-डोर) अभियान चलाएं। उन्होंने विशेष रूप से योग्य एवं नए नागरिकों (18 वर्ष या उससे अधिक आयु के) के नाम मतदाता सूची में जोड़ने और मृत या स्थानांतरित लोगों के नाम हटाने को कहा ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे। 

इस बैठक में रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से कॉंग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष उपेंद्र यादव उर्फ़ गुलाबी यादव,मुखिया प्रतिनिधि अभिमन्यु प्रसाद भगत, जिला कॉंग्रेस सचिव रेवाली पासवान, नरेश पासवान, बिजय गुप्ता,मुकेश यादव, गुलाब रजक, प्रदीप शर्मा, सकलदेव प्रसाद दांगी, अहमद खान, शोएब खान, सरफू मियां, नागों साव, गोबिंद प्रसाद दांगी, प्रवीण सिन्हा, भुवनेश्वर साव और प्रकाश राणा शामिल थे।

कांग्रेस पार्टी के BLA अन्य बूथों पर मौजूद थे। 


Post a Comment

0 Comments