Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में खुशी, सभी आरोपी भूषणडीह गांव के निवासी



कृष्णा कुमार कुशवाहा

चौपारण (हजारीबाग): चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत भूषणडीह स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में 10 जुलाई को हुई चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही चौपारण पुलिस हरकत में आई। थाना प्रभारी के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सभी आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी राकेश राणा - पिता रूद्र राणा, संतोष कुमार यादव - पिता महेश यादव, युगेश माली - पिता महेंद्र माली, रितेश कुमार यादव - पिता शंकर यादव  

पुलिस सूत्रों के अनुसार सभी आरोपी भूषणडीह गांव के ही रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चारों आरोपियों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है और दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में हुई इस घटना से वे स्तब्ध थे, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर भरोसा जीत लिया है।

Post a Comment

0 Comments