Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बसरिया पंचायत के अमझर गांव में बनी नई पीसी सड़क, ग्रामीणों में खुशी


कृष्णा कुमार कुशवाहा 

चौपारण (हजारीबाग) : प्रखंड के बसरिया पंचायत अंतर्गत अमझर गांव में नवनिर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन सोमवार को पंचायत की मुखिया मंजू देवी ने फीता काटकर किया। सड़क निर्माण पूर्ण होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।उद्घाटन के दौरान मुखिया मंजू देवी ने कहा कि पंचायत के प्रत्येक गांव में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सड़क, पेयजल, बिजली और अन्य विकास योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से इस सड़क के पक्कीकरण की मांग की जा रही थी। पीसीसी सड़क बनने से अब गांव के लोगों को वर्षभर सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। विशेषकर बरसात के मौसम में कीचड़ और जलजमाव के कारण होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। इसका सीधा लाभ स्कूली बच्चों, किसानों तथा आम ग्रामीणों को मिलेगा।ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि पंचायत में इसी तरह विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उद्घाटन के अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments