चौपारण : नवभारत जागृति केंद्र द्वारा संचालित सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल में सोमवार को इंटर-हाउस बालक वर्ग बास्केटबॉल चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला गया।फाइनल में सुभाष हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेपी हाउस को 27-14 के अंतर से पराजित कर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।सेमीफाइनल में सुभाष हाउस ने टैगोर हाउस को तथा जेपी हाउस ने गांधी हाउस को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक एवं संतुलित खेल दिखाया, लेकिन सुभाष हाउस ने बेहतर तालमेल और अनुशासित रणनीति के दम पर जीत हासिल की।
विजेता टीम की ओर से आदर्श कुमार सिंह, मोनी कुमार, विशाल कुमार, विष्णु कुमार, आयुष कुमार, वीर कुमार, सुमित कुमार तथा बंटी कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल के लिए आदर्श कुमार सिंह को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया।प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या रीना पांडे ने टॉस उछालकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में राकेश रंजन ने रेफरी तथा उमेश भगत ने स्कोरर की भूमिका निभाई।इस अवसर पर विद्यालय के सभी हाउस प्रभारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
.jpeg)
0 Comments