Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सोशल मीडिया की शिकायत पर एक्शन मोड में सरकार, हेमंत का बड़ा आदेश


कृष्णा कुमार कुशवाहा 

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को पथ निर्माण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि लंबित सड़क, फ्लाईओवर और पुल परियोजनाओं को तय समय में पूरा करें, अन्यथा विभागीय कार्रवाई के लिए तैयार रहें।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि राज्य की सभी सड़क निर्माण परियोजनाओं का डेटाबेस और जियो-टैगिंग अनिवार्य रूप से तैयार किया जाए, ताकि हर परियोजना की प्रगति पर पारदर्शी निगरानी रखी जा सके।सोशल मीडिया की शिकायतों पर तुरंत एक्शन हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से टूटी सड़कों, गड्ढों, जलजमाव और निर्माण में अनियमितताओं की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसी शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाए और कार्रवाई का रिकॉर्ड भी रखा जाए।

गड्ढे भरें, जल निकासी सुधारें, सड़कें चौड़ी करें मुख्यमंत्री ने बारिश के मौसम को देखते हुए गड्ढों की तत्काल मरम्मत, जल निकासी की बेहतर व्यवस्था और संकरी सड़कों के चौड़ीकरण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होगा।दो महीने की डेडलाइन मुख्यमंत्री ने राजधानी रांची समेत राज्य की वर्षों से लंबित सड़क, फ्लाईओवर और पुल परियोजनाओं को अगले दो महीने के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने साफ कहा कि निर्धारित समयसीमा में काम पूरा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, अभियंता प्रमुख प्रवीण जयंत भेंगरा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments