जीटी रोड पर रोका बनेगा वन-वे, सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल और बाइक स्क्वाड रहेंगे तैनात
कृष्णा कुमार कुशवाहा
चौपारण (हजारीबाग) : भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महा महोत्सव को लेकर चौपारण पूरी तरह भक्तिमय हो चुका है। गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा भव्य रथ पर विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन एवं आशीर्वाद देंगे। इस रथयात्रा में 40 से 50 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण की व्यापक तौर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।रथयात्रा को लेकर गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी जीतन डुंग-डुंग, एसडीपीओ रंजा प्रेम किशोर, अंचलाधिकारी संजय कुमार यादव, थाना प्रभारी राजेश कुमार तथा आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बाजार क्षेत्र में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने रथयात्रा मार्ग एवं जीटी रोड पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रशासन के अनुमान रथयात्रा के दौरान चारों मोड़ से चौपारण आने वाली जीटी रोड का बाजार क्षेत्र लगभग दो घंटे तक बंद रहेगा। वहीं एक चौपारण की ओर से यातायात जाने वाले वाहनों को बहेरा आश्रम मोड़ होते हुए मुखरी मार्ग से भेजा जाएगा।
वहीं इसकोन के पांच और दो आने वाली भारी वाहनों का परिचालन रथयात्रा के सुबह को ही शाम पांच बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। रथयात्रा के मद्देनजर गुरुवार को चौपारण का साप्ताहिक हाट भी बंद रहेगा।डीएसपी रंजा प्रेम किशोर ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। रथ के आगे और पीछे सायरन युक्त दस मोटरसाइकिलयुक्त दस्ता सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेगा। इसके अलावा रथयात्रा मार्ग पर पुलिस बल एवं एसडीपीओ की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो । चौपारण में वर्षों से आयोजित होने वाली श्री जगन्नाथ रथयात्रा क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है। इस वर्ष भी भक्तजनों के उत्साह को देखते हुए आयोजन समिति ने महाप्रसाद वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं के उचित प्रबंध किए हैं। समिति के अनुसार 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद तथा रथयात्रा मार्ग में 10 हजार पिकेट भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
600 भक्त करेंगे हरिनाम संकीर्तन रथयात्रा में शामिल होने के लिए इस्कॉन-वृंदावन स्थित भक्ति वेदांत गुरुकुल से लगभग 600 भक्तों का जत्था चौपारण पहुंच चुका है। इस गजराज प्रभु के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की यह टोली भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना के साथ रथ रथयात्रा मार्ग में हरे राम-हरे कृष्णा हरिनाम संकीर्तन कर भक्तिमय वातावरण का सृजन करेगी।दास गजराज प्रभु ने कंप्यूटर इंजीनियरिंग के रूप में अपना करियर शुरू किया था, लेकिन बाद में प्रभु में इनकी से जुड़कर उन्होंने स्वयं को धर्म प्रचार और वैदिक शिक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उनके मार्गदर्शन में देशभर में मंदिरों 20 वैदिक गुरुकुल संचालित किए जा रहे हैं, जिसमें इसी-वृंदावन स्थित गुरुकुल भी शामिल है।रथयात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति के अध्यक्ष हरिहर सिंह, सचिव राजेन्द्र यादव, संयोजक अभिषेक सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह, संरक्षक मुखिया चंदन सिंह, कोषाध्यक्ष मुनेश्वर मुंडा, ईश्वर सिंह, पतरा सिंह, जिप सदस्य राकेश रंजन, मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेंद्र रजक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समिति के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

0 Comments