Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कात्यायनी मंदिर में चोरी से हड़कंप, पुजारी के आवास से 15 हजार नकद और दो मोबाइल चोरी

संदिग्ध युवक की हरकत CCTV में कैद, पुलिस जांच में जुटी


कृष्णा कुमार कुशवाहा 

चौपारण (हजारीबाग) : चैथी रोड स्थित प्रसिद्ध कात्यायनी मंदिर परिसर में चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। मंदिर के पुरोहित करन पांडेय के आवास से अज्ञात चोर दो मोबाइल फोन और करीब 15 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया। घटना के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। बताया गया कि घटना के दौरान एक संदिग्ध युवक मंदिर परिसर में प्रवेश करता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। फुटेज में युवक पहले धीरे-धीरे परिसर में दाखिल होता दिखाई देता है। इसके बाद वह कुछ देर चबूतरे पर बैठा रहा और फिर पुरोहित के आवास की ओर जाता नजर आया।

घटना के बाद जब सामान की जांच की गई तो दो मोबाइल और करीब 15 हजार रुपये नकद गायब मिले। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध की गतिविधियां रिकॉर्ड होने के बाद पुलिस को उसकी पहचान तक पहुंचने में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। घटना की सूचना पुलिस को मौखिक दे दी गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवक की पहचान और चोरी की घटना का उद्भेदन करने में जुटी है।मंदिर परिसर में चोरी की घटना सामने आने के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में चिंता है। लोगों ने मंदिर जैसे धार्मिक स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments