माउंटेन व्यू स्कूल में आयोजित गतिविधि, घर पर तैयार की आकर्षक राखियां, अभिभावकों के सहयोग की हुई सराहना
चौपारण (हजारीबाग), 25 अगस्त : डोमाडीह स्थित माउंटेन व्यू स्कूल में रक्षाबंधन के अवसर पर बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से राखी मेकिंग एक्टिविटी का आयोजन किया गया। गतिविधि के तहत बच्चों ने घर पर विभिन्न रंगों और सजावटी सामग्रियों से आकर्षक राखियां तैयार कर विद्यालय में प्रस्तुत कीं। बच्चों द्वारा बनाई गई सुंदर एवं आकर्षक राखियों ने सभी का ध्यान खींचा। विद्यालय के डायरेक्टर एमडी रिजवान अंसारी ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने बच्चों की गतिविधि में सहयोग करने के लिए अभिभावकों की भी सराहना की।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम कुमार गुप्ता ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ ऐसी रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।बच्चों ने उत्साहपूर्वक राखियां बनाकर अपनी कला और कल्पनाशीलता का परिचय दिया। मौके पर वाइस प्रिंसिपल रेखा कुमारी, शिक्षक विनोद कुमार, धनेश्वर कुमार, रौशन कुमार राणा, ओम कुमार, मोनिका राणा, अंजली कुमारी, कृति कुमारी, निभा कुमारी, रानी राणा एवं राहुल कुमार सहित अन्य शिक्षक, स्कूली बच्चे और अभिभावक मौजूद रहे।
.jpeg)
0 Comments