Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अब गांव-गांव तक पहुंचेगा बैंक चौपारण में लगा मेगा जागरूकता शिविर, खाता से लेकर बीमा तक सबकुछ एक ही छत के नीचे

बैंक ऑफ इंडिया की बड़ी पहल, ग्रामीणों को समझाया - बैंक से जुड़ो तो सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे खाते में

कृष्णा कुमार कुशवाहा 

चौपारण (हजारीबाग) : अगर आप अब भी बैंक से दूर हैं तो हो जाइए सावधान। पैसा सुरक्षित नहीं रहेगा। इसी सोच के साथ बैंक ऑफ इंडिया, चौपारण शाखा ने प्रखंड परिसर में एक बड़ा वित्तीय जागरूकता शिविर लगाकर ग्रामीणों की आंखें खोल दी। शिविर में सैकड़ों ग्रामीण उमड़े और बैंक कर्मियों ने उन्हें बताया कि कैसे सिर्फ एक खाता खोलने से जिंदगी आसान हो जाती है। खाता खोलने, बचत करने, बीमा कराने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे खाते में कैसे आता है - सबकुछ विस्तार से समझाया गया।

शाखा प्रबंधक का बड़ा बयान:

बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक विद्युत कुमार हांसदा ने मंच से कहा, "आज के समय में बैंकिंग से जुड़ना मजबूरी नहीं, जरूरत है। खाता रहेगा तो ही सरकार का पैसा, पेंशन, सब्सिडी सीधे आप तक पहुंचेगा। बिचौलियों के चक्कर से बचोगे।"शिविर में ग्रामीणों ने अपने सवाल पूछे और बैंक कर्मियों ने हाथों-हाथ उनका समाधान किया। कई लोगों ने मौके पर ही खाता खोलने की प्रक्रिया शुरू की।

Post a Comment

0 Comments