रांची : डेलीखबर 99 विशेष*सावन के पावन महीने की अंतिम सोमवारी पर राजधानी रांची शिवमय हो गई। शहर के सभी प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, लेकिन सबसे अद्भुत नजारा रांची के प्रसिद्ध *पहाड़ी मंदिर में देखने को मिला।अरघा सिस्टम से हुआ जलाभिषेक पहाड़ी मंदिर में करीब 1.50 लाख श्रद्धालुओं ने अरघा सिस्टम के माध्यम से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सरकारी पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के पट सुबह 3:30 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके बाद भक्त कतारबद्ध होकर मंदिर पहुंचे और भगवान शिव को दूध, गंगाजल, फूल व माला अर्पित कर पूजा-अर्चना की।रातू रोड तक लगी कतार, गूंजा बोल बम अंतिम सोमवारी होने के कारण श्रद्धालुओं की लंबी कतार रातू रोड तक पहुंच गई थी। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर लगातार हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा।
स्वर्णरेखा नदी से लाए जलसुरेश्वर धाम और इक्कीसों धाम में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कई कांवरिये स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर पैदल पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। वहीं अरगोड़ा बुढ़ा महादेव धाम में स्थानीय श्रद्धालुओं ने मंडली बनाकर पूजा-अर्चना की।भक्ति गीतों से भक्तिमय माहौल शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में पूजा समितियों की ओर से भक्ति गीतों का आयोजन किया गया। उपवास रखने वाले श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों में पहुंचते रहे, जिससे पूरे शहर में भक्तिमय माहौल बना रहा।प्रशासन रहा अलर्ट श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस की टीम भी पूरी तरह अलर्ट रही। मंदिर तक पहुंचने वाले रास्तों पर भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
0 Comments