Hot Posts

6/recent/ticker-posts

खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 से कई जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रभाव पड़ेगा : जय प्रकाश भाई पटेल


हजारीबाग :  हज़ारीबाग़ जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पुराने बस स्टैंड स्तिथ भगवान बिरसा मुण्डा प्रतिमा के निकट खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 को लेकर एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुण्डा के के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर के किया गया । आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने की । 

इस अवसर उन्होंने संबंधित झारखंड के हितों में खनिज संपदा एवं राज्यों के अधिकारी से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि एमएमडीआर संशोधन विधेयक खनिजों पर सेस हटाने से झारखंड में कई कल्याणकारी योजनाओं पर इसका प्रभाव पड़ेगा । स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, पेंशन तथा मईया सम्मान योजना जैसी योजनाएं पूर्ण रूप से प्रभावित होगी । वर्ष 2024-25 में खनिज से झारखंड को 1380 करोड़ तथा 2025-26 में 7487.91 करोड़ मिले थे । इससे कई योजनाओं की प्रगति में राज्य वित्तीय सहायता मिले थे । कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष निसार खान जबकी धन्यवाद ज्ञापन चुरचू प्रखंड अध्यक्ष नौशाद आलम ने किया ।
उपवास कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार  सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी मुन्ना सिंह काॅडीनेटर शैलेन्द्र कुमार यादव , बिनोद कुशवाहा प्रदेश सचिव नवीन कुमार, रेणू कुशवाहा प्रदेश प्रवक्ता साजिद अली खान वरिष्ठ कांग्रेसी लाल बिहारी सिंह, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद उपाध्यक्ष आलम, सलीम रजा, सुखदेव यादव, बाबर अंसारी महासचिव संजय कुमार सिंह, दिलीप कुमार रवि, जय प्रकाश यादव, जावेद इकबाल, दीपक गुप्ता, विजय कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता मनोज नरायण भगत, जय कुमार महतो, अनिल कुमार राय, सरयु यादव, रघु जायसवाल, सोनी मेहता, संगीता कुमारी, कलावती कुमारी, देवकी महतो, धीरज सिंह, मोहम्मद वारिस, राम कुमार पटेल, गिरजा शंकर, बालेश्वर महतो, मुस्ताक अंसारी, जुबैर खान, गुरू प्रसाद, रोहन ठाकुर, आरिफ अंसारी, अरूण कुमार सिन्हा, मोहम्मद कमरूउद्दीन, विष्णुधारी महतो, महेश प्रसाद, गुलाम मुस्तफ़ा, दानिश अहमद, शाहनवाज अख्तर, माशूक रजा, तथागत विजीत, अरविंद झा, खागपति महतो, के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे ।

Post a Comment

0 Comments