रांची / बेंगलुरु : बेंगलुरु से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में रविवार सुबह अचानक अफरा-तफरी मच गई। क्या हुआ विमान में? फ्लाइट संख्या IX 1239 ने सुबह 6:35 बजे बेंगलुरु से उड़ान भरी थी। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद एक यात्री को सांस लेने में भारी परेशानी होने लगी। हालात बिगड़ते देख क्रू मेंबर्स ने तुरंत यात्री को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया।पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सुरक्षित सुबह 8:55 बजे रांची एयरपोर्ट पर लैंड कराया। लैंडिंग के बाद डॉक्टरों ने जांच की, स्थिति सामान्य होने पर यात्री को घर जाने दिया गया।फिर क्यों 4 घंटे 16 मिनट लेट हुई फ्लाइट? यात्री को ऑक्सीजन देने के कारण विमान में ऑक्सीजन सिलेंडर खाली हो गए। नियम के मुताबिक बिना पूरे ऑक्सीजन स्टॉक के विमान उड़ नहीं सकता।
इसी वजह से रांची से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट IX 1244 जो सुबह 9:35 बजे उड़ने वाली थी, वो उड़ नहीं पाई।कंपनी ने दिल्ली से आ रही फ्लाइट से अतिरिक्त ऑक्सीजन बोतलें मंगवाईं और दोपहर 1:51 बजे फ्लाइट बेंगलुरु के लिए रवाना हुई। यानी 4 घंटे 16 मिनट की देरी।यात्री की जान बचाने के लिए एयरलाइन का ये फैसला सराहनीय रहा।

0 Comments